शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स, निफ्टी में कमजोरी के बावजूद 55% से अधिक तक उछले ये शेयर

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स में 266.12 अंक या 0.74% और निफ्टी में 107 अंक या 1% की कमजोरी दर्ज की गयी।

सेक्टरों पर नजर डालें तो आईटी में 1.5%, एफएमसीजी में 1.2% और धातू में 0.3% की बढ़त आयी, जबकि ऊर्जा 4.4%, मीडिया में 3.9%, रियल्टी में 3.8%, ऑटो में 3.4% और फार्मा में 2% की कमजोरी दर्ज की गयी।
वहीं कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 55% से ज्यादा तक की बढ़त हासिल की। इनमें एनडीटीवी में सबसे अधिक 55.67%, वंता बायोसाइंस में 54.20%, जिन लैब में 44.77%, एएमजे लैंड में 32.29%, कुबेर उद्योग में 30.27%, कोचिन मिनरल्स में 27.56%, इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स में 27.42% और वकरांगी में 27.33% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा संगम रिन्युएबल्स, आलोक इंडस्ट्रीज, जीटीएम इंडस्ट्रीज, भगिरथ केमिकल्स, बीसीपीएल इंटरनेशनल, सिम्ब्लॉक्स इन्वेस्टमेंट, सिंधु ट्रेड लिंक्स, बर्नपुर सीमेंट, स्टील एक्सचेंज इंडिया और यूनिरॉयल मरीन में 22.65% से 27.30% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!