शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत, हैंग-सेंग में 457 अंक की उछाल

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र के दौरान मिला-जुला रुख है।

निवेशकों की निगाह अमेरिका के चीन सहित अन्य देशों के साथ चल रहे व्यापार विवाद पर बनी हुई है। वहीं सऊदी अरब के तेल उत्पादन बढ़ाने पर राजी होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 33.75 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 22,270.76 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 457.79 अंक या 1.61% चढ़ कर 28,955.11 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.87% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.15% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.83% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!