शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट से फिसला अमेरिकी बाजार

मंगलवार को तकनीकी शेयरों में आयी कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

प्रमुख तकनीकी कंपनियों में से फेसबुक 2.35% और ऐप्पल 1.37% नीचे फिसला। इसके अलावा व्यापार विवाद के बीच ऊर्जा शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 132.36 अंक या 0.54% की कमजोरी के साथ 24,174.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.01 अंक या 0.86% की गिरावट के साथ 7,502.67 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.49 अंक या 0.49% टूट कर 2,713.22 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज की गयी। वहीं अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 0.59% की मजबूती के साथ 77.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!