शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सपाट शुरुआत, फार्मा और ऊर्जा शेयरों में मजबूती

अमेरिका और एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बावजूद आज प्रमुख भारतीय बाजार सूचकांक सपाट खुले।

रुपये में डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती के साथ ही आज दवा और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा अगले सप्ताह कंपनियों के वित्तीय नतीजों की शुरुआत से पहले निवेशक थोड़े सतर्क दिख रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,378.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,385.52 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स महज 7.60 अंक नीचे 35,371.00 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,699.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,715.00 पर खुल कर 3.40 अंक या 0.03% की बेहद हल्की कमजोरी के साथ 10,696.50 पर है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.69% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.42% और निफ्टी स्मॉल 100 0.21% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के 50 में से 14 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 08 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख