शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएस-यूरोप के बीच व्यापार विवाद कम होने की आशा से चढ़ा अमेरिकी बाजार

अमेरिका और यूरोपियन यूनियन द्वारा वाहनों पर लगे शुल्क हटाने की संभावना से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इस खबर से सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं। हालाँकि अभी चीन के सामानों के आयात पर अमेरिका द्वारा लगाये गये 34 अरब डॉलर के शुल्क को लेकर चिंताएँ बरकरार हैं। कल अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों में मजबूती एसऐंडपी 500 को सहारा मिला।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 181.92 अंक या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 24,356.74 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 83.75 अंक या 1.12% की वृद्धि के साथ 7,586.43 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.39 अंक या 0.86% की बढ़त के साथ 2,736.61 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.48% की गिरावट के साथ 77.39 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!