शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन मजबूती, 102 अंक चढ़ा नैस्डैक

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती आयी।

कल बाजार को उम्मीद से बेहतर नौकरी डेटा से सहारा मिला। वहीं एसऐंडपी 500 के मुख्य सभी 11 सूचकांक ऊपर चढ़े, जिनमें हेल्थकेयर में सर्वाधिक 1.5% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे के सामानों पर 34 अरब डॉलर का शुल्क लागू कर दिया है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 99.74 अंक या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 24,456.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 101.96 अंक या 1.34% की वृद्धि के साथ 7,688.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.21 अंक या 0.85% की बढ़त के साथ 2,759.82 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.36% की गिरावट के साथ 77.11 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!