शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूती, निफ्टी 10,800 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती आयी है।

बाजार को एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के साथ-साथ फार्मा और बैंकिंग शेयरों से सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35657.86 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,835.10 पर खुला। पौने 11 बजे के करीब सेंसेक्स 142.83 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 35,800.69 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,772.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,838.30 पर खुल कर 42.40 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 10,815.05 पर है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांक थोड़े दबाव में हैं। बीएसई मिडकैप में 0.84% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 1.02 की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.91% और निफ्टी स्मॉल 100 1.09% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के 50 में से 41 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 26 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!