शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में बढ़ोतरी, निफ्टी 10,850 के ऊपर बंद

बैंकिंग शेयरों में मजबूती से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

डॉलर के मुकाबले आज रुपये में मजबूती आयी। वहीं विदेशी निवेशकों द्वारा 968.18 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली के मुकाबले घरेलू निवेशकों ने 1,480.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,657.86 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,835.10 पर खुला और सत्र के मध्य में 35,977.37 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 276.86 अंक या 0.78% की मजबूती के साथ 35,934.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,772.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,838.30 पर खुल कर 80.25 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 10,852.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,860.35 और निचला स्तर 10,807.15 का रहा।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.23% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.58% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.60% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.69% की बढ़ोतरी हुई।
बीएसई के 31 शेयरों में 25 शेयरों में मजबूती और 6 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 3.14%, एशियन पेंट्स में 3.11%, यस बैंक में 2.70%, सन फार्मा में 1.97%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.96% और ऐक्सिस बैंक में 1.83% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टीसीएस में 1.34%, एचडीएफसी में 0.32%, भारती एयरटेल में 0.22%, इंडसइंड बैंक में 0.22%, कोल इंडिया में 0.11% और बजाज ऑटो में 0.04% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयरों में तेजी के साथ 12 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख