शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,900 के ऊपर

मंगलवार को बाजार में वृद्धि के बीच सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,900 के ऊपर पहुँच गया है।

आज सभी सूचकांक हरे निशान में खुले, जिनमें पीएसयू बैंक में सर्वाधिक मजबूती रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे दिग्गज बाजार को सहारा दे रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,934.72 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,068.27 पर खुला। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 183.01 अंक या 0.51% की मजबूती के साथ 36,117.73 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,852.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,902.75 पर खुल कर 53.60 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 10,906.50 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों भी शानदार स्थिति में हैं। बीएसई मिडकैप में 0.66% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.87% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.60% और निफ्टी स्मॉल 100 0.99% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के 50 में से 33 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख