शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चार दिन चढ़ने के बाद अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी

कच्चे तेल में तीखी गिरावट से ऊर्जा शेयरों को झटका लगा, जिससे अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

साथ ही अमेरिका द्वारा 200 अरब डॉलर के अतिरिक्त चीनी सामानों पर शुल्क लगाये जाने की घोषणा का भी बाजार में नकारात्मक असर पड़ा है। इससे पहले लगातार चार कारोबारी सत्रों में अमेरिकी बाजार में मजबूती रही।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 219.21 अंक या 0.88% की कमजोरी के साथ 24,700.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 42.58 अंक या 0.55% की गिरावट के साथ 7,716.61 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.82 अंक या 0.71% टूट कर 2,774.02 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 7.44% की तीखी गिरावट के साथ 73.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!