शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 11,000 के पार, सेंसेक्स ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

गुरुवार को बाजार में मजबूत शुरुआत के बीच निफ्टी 11,000 के ऊपर पहुँच गया है।

वहीं सेंसेक्स भी अपने सर्वकालित उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है। आज सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं, जिनमें पीएसयू बैंक, ऊर्जा और धातू शेयर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,265.93 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,424.23 पर खुला। 36,540.39 का ऊपरी स्तर छू कर पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 242.57 अंक या 0.67% की मजबूती के साथ 36,508.50 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,948.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,006.95 पर खुल कर 73.90 अंक या 0.67% की बढ़त के साथ 11,022.20 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांक भी सकारात्मक स्थिति में हैं। बीएसई मिडकैप और 0.78% बीएसई स्मॉलकैप में 0.74% की बढ़त है। निफ्टी मिड 100 0.66% और निफ्टी स्मॉल 100 0.95% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के 50 में से 40 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख