शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों के सहारे चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 224 अंक मजबूत

गुरुवार को तकनीकी शेयरों में बढ़ोतरी के सहारे अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन ने अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ। वहीं ऐप्पल तथा एल्फाबेट सहित इन शेयरों ने एसऐंडपी और नैस्डैक को सहारा दिया। औद्योगिक शेयरों ने भी व्यापार चिंता के कारण हुए नुकसान से वापसी की।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 224.44 अंक या 0.91% की बढ़ोतरी के साथ 24,924.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.30 अंक या 1.39% की वृद्धि के साथ 7,823.92 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 24.27 अंक या 0.87% की बढ़त के साथ 2,798.29 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.41% की तेजी के साथ 74.45 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!