शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 170 अंक मजबूत

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

व्यापार विवाद में कमी और तकनीकी शेयरों के सहारे अमेरिकी और एशियाई बाजार सूचकांक ऊपर चढ़े हैं। आज ऑटो, ऊर्जा और धातू शेयरों में खरीदारी हो रही है, जबकि वित्तीय शेयर दबाव में हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,548.41 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,635.14 पर खुला। 36,740.07 का ऊपरी स्तर छू कर 10 बजे के करीब सेंसेक्स 169.85 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 36,718.26 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,023.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,056.90 पर खुल कर 36.80 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 11,060.00 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांक में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.38% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.46% की कमजोरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.93% और निफ्टी स्मॉल 100 1.51% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के 50 में से 15 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख