शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त बरकरार, 25,000 के पार पहुँचा डॉव जोंस

तकनीकी शेयरों के शानदार प्रदर्शन और बड़े बैंकों के दूसरी तिमाही के बेहतर वित्तीय नतीजों से कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 94.52 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 25,019.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.06 अंक या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 7,825.98 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.02 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 2,7801.31 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.17% की तेजी के साथ 75.33 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
कल खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में भी अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। पूरे सप्ताह में डॉव जोंस में 2.3%, नैस्डैक में 1.8% और एसऐंडपी 500 में 1.5% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख