शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार कारोबारी हफ्ते में 95% से अधिक तक उछले ये शेयर

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) में 2.48% और निफ्टी (Nifty) में 2.29% की मजबूती दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान निफ्टी 11,000 के पार पहुँचा, जबकि सेंसेक्स ने 36,740.07 अंकों का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं सेक्टरों पर नजर डालें तो ऊर्जा में 7.6%, आईटी में 3.7%, वित्तीय में 2.1% और बैंक में 1.7% की बढ़त आयी, जबकि मीडिया 4.5%, धातू में 1.1%, ऑटो में 0.6%, फार्मा में 0.3% और रियल्टी में 0.2% की कमजोरी दर्ज की गयी।
इस बीच कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 95% से ज्यादा तक की बढ़त हासिल की। इनमें केसी इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक 95.61%, वर्धमान पॉलीटेक्स में 50.49%, मोदी नेचुरल्स में 48.61%, तिरुपति टायर्स में 39.24%, एल्डेको हाउसिंग में 33.19%, ऐरो ग्रीनटेक में 27.49%, पिनकॉन स्पिरिट में 27.43% और साई मोह ऑटो में 27.36% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा जीवीके पावर, जीएसबी फाइनेंस, एमएम रबर, इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स, पेट्रॉन इंजीनियरिंग, केमिस्टार कॉर्पोरेशन, गगन पॉलीकॉट, रामासाइंस इंडस्ट्रीज, नेशनल स्टील एग्रो और आईसीएसए-इंडिया में 26.06% से 27.35% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख