शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में गिरावट से एसऐंडपी 500 में कमजोरी, डॉव जोंस 45 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयरों पर दबाव पड़ा, जिससे एसऐंडपी 500 में कमजोरी दर्ज की गयी।

लीबिया में बंदरगाहों के दोबारा खुल जाने से कल कच्चे तेल में गिरावट आयी। एसऐंडपी ऊर्जा सूचकांक 1.2% नीचे फिसला। वहीं फेसबुक, अमेजन और एल्फाबेट जैसे तकनीकी दिग्गजों में भी 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.95 अंक या 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 25,064.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.25 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 7,805.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.88 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 2,798.43 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.86% की कमजोरी के साथ 71.84 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!