शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट, निफ्टी फिसला 11,000 के नीचे

धातू और वाहन शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को बाजार में कमजोरी आयी।

हालाँकि सवा 12 बजे तक बाजार मजबूत स्थिति में रहा, जिससे सेंसेक्स ने एक नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। मगर संसद अध्यक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्ताव स्वीकार किये जाने से बाजार में बिकवाली देखी गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,519.96 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,722.41 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,747.87 अंकों के शिखर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 146.52 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 36,373.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,008.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,060.20 पर खुल कर 27.60 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 10,980.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,076.20 और निचला स्तर 10,956.30 का रहा।
दूसरी तरफ आज छोटे-मंझोले बाजारों में अधिक कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.27% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.95% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.05% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.11% नीचे फिसले।
बीएसई के 31 शेयरों में 8 शेयरों में मजबूती और 23 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 2.69%, एशियन पेंट्स में 0.95%, यस बैंक में 0.92%, एचडीएफसी में 0.91%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.63% और बजाज ऑटो में 0.32% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा स्टील में 5.22%, वेदांत में 2.74%, ऐक्सिस बैंक में 2.57%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.37%, टाटा मोटर्स में 2.19% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.05% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में तेजी के साथ 28 शेयरों में मंदी रही, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख