शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन चढ़ा डॉव जोंस, एसऐंडपी पाँच महीनों के उच्च स्तर पर

अमेरिकी बाजार में बुधवार को आयी मजबूती के बीच डॉव जोंस लगातार पाँचवें सत्र में ऊपर चढ़ा।

वहीं एसऐंडपी 500 पाँच महीनों से अधिक अवधि के शिखर पर चढ़ गया। कल बेहतर कमायी नतीजों से वित्तीय और औद्योगिक शेयरों में आयी मजबूती का अमेरिकी शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 79.4 अंक या 0.32% की बढ़ोतरी के साथ 25,199.29 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 7,854.44 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.07 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 2,815.62 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.02% की तेजी के साथ 72.90 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!