शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सपाट शुरुआत, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले हैं।

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही बेहद हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 69.12 के नये रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1,122.50 रुपये का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,351.23 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,377.03 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स महज 19.07 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ 36,370.30 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,957.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,963.50 पर खुल कर केवल 1.80 अंक की बढ़त के साथ 10,958.90 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में सपाट खुलने के बाद छोटे-मॅंझोले सूचकांक इस समय हरे निशान में हैं। बीएसई मिडकैप में 0.25% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.15% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.14% और निफ्टी स्मॉल 100 0.17% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 23 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 18 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!