शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी चमक, निफ्टी फिर पहुँचा 11,000 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर में मजबूती आयी, जिससे निफ्टी 11,000 के ऊपर बंद हुआ।

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बीच बाजार संभला रहा। आज बीएसई में आईटी, तकनीक, दूरसंचार और स्वास्थ्य शेयर सूचकांकों में 1% से अधिक की बढ़त आयी, जबकि उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं, ऑटो, धातू और तेल-गैस में बिकवाली देखी गयी। वहीं चीन द्वारा युआन में गिरावट आने देने के फैसले से एशियाई बाजारों ने वापसी की।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,351.23 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,377.03 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,567.34 अंकों के उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 145.14 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 36,496.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,957.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,963.50 पर खुल कर 53.10 अंक या 0.48% की बढ़ोतरी के साथ 11,010.20 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,030.25 और निचला स्तर 10,946.20 का रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मंझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.73% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.41% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.94% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.78% ऊपर चढ़े।
बीएसई के 31 शेयरों में 19 शेयरों में मजबूती और 12 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 2.72%, इन्फोसिस में 2.42%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.23%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.84%, ऐक्सिस बैंक में 1.36% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.10% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से बजाज ऑटो में 8.73%, वेदांत में 2.74%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.22%, ओएनजीसी में 2.20%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.24% और यस बैंक में 1.07% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 29 शेयरों में तेजी के साथ 21 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!