शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मामूली बदलाव के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन पर और शुल्क लगाने के बयान से माइक्रोसॉफ्ट और हनीवेल जैसी दिग्गज कंपनियों के बेहतर नतीजों का बाजार पर असर नहीं पड़ा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.38 अंक या 0.03% की कमजोरी के साथ 25,058.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.09 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 7,820.20 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.66 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 2,801.83 पर बंद हुआ। कल खत्म हुए सप्ताह में एसऐंडपी और नैस्डैक में मामूली गिरावट और डॉव जोंस में 0.1% की बढ़त हुई।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.67% की मजबूती के साथ 73.07 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!