शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक और एसऐंडपी चढ़े, डॉव जोंस में मामूली गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मिली-जुली स्थिति रही।

10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में उछाल से वित्तीय शेयरों में 1.4% की मजबूती आयी। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बावजूद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने की संभावना है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 13.83 अंक या 0.06% की कमजोरी के साथ 25,044.29 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.67 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 7,841.87 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.15 अंक या 0.18% की वृद्धि के साथ 2,806.98 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम सपाट 73.06 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!