शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11,100 के ऊपर

सकारात्मक वैश्विक रुझानों से भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत के बाद 36,878.55 अंकों का नया सर्वकालिक उच्चतम शिखर छू लिया, जबकि निफ्टी 11,100 का आँकड़ा पार कर गया है। आज आईटी और इन्फ्रा शेयर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि रुपये डॉलर के मुकाबले दबाव में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,718.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,859.39 पर खुल कर पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 140.37 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 36,858.97 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,084.75 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,109.00 पर खुल कर 47.30 अंक की बढ़त के साथ 11,132.05 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.90% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.23% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.81% और निफ्टी स्मॉल 100 1.39% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 36 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 24 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!