शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेसबुक में कमजोरी से फिसले नैस्डैक और एसऐंडपी 500

गुरुवार को फेसबुक के शेयर में सर्वाधिक एकदिनी गिरावट आयी, जिसका नैस्डैक और एसऐंडपी 500 पर नकारात्मक असर पड़ा।

कल फेसबुक के शेयर भाव में कमजोर वित्तीय नतीजों के कारण गिरावट आयी। हालाँकि डॉव जोंस हरे निशान में 25,500 के ऊपर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 112.97 अंक या 0.44% की मजबूती के साथ 25,527.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 80.05 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 7,952.18 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.63 अंक या 0.30% की वृद्धि के साथ 2,837.44 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.82% की बढ़त के साथ 74.54 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!