शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी ऊँचाई पर पहुँचे सेंसेक्स और निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में बढ़त जारी है।

निफ्टी पहली बार 11,200 का आँकड़ा पार कर गया। आज सभी शेयर सूचकांकों में तेजी दिख रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,984.64 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,253.86 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 229.38 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 37,214.02 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,167.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,232.75 पर खुल कर 57 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 11,224.30 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.44% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.49% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.60% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.52% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 32 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 20 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!