शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मामूली गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ टीसीएनएस क्लोथिंग (TCNS Clothing) का शेयर

महिला परिधान निर्माता टीसीएनएस क्लोथिंग (TCNS Clothing) के शेयर ने बीएसई (BSE) पर 0.14% की हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की है।

टीसीएनएस क्लोथिंग का शेयर आईपीओ के 716.00 रुपये के ऊपरी भाव के मुकाबले 715.00 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है। सुबह 10 बजे के करीब यह 715.00 रुपये के भाव पर ही है।
कंपनी का आईपीओ (IPO) 18 जुलाई से 20 जुलाई तक खुला था, जिसमें इसे 5.25 गुना आवेदन प्राप्त हुए। यानी निवेशकों ने 1,09,99,828 शेयरों के मुकाबले 5,79,79,780 शेयरों के लिए आवेदन भेजे। कंपनी ने 1,125 करोड़ रुपये के इश्यू में 714-716 रुपये का प्राइस बैंड रखा था।
टीसीएनएस क्लोथिंग के देश भर में 465 रेंटेड (किराये पर) ब्रांड केंद्र, 1,469 लार्ज फॉर्मेट स्टोर और 1,522 बहु-ब्रांड केंद्र हैं। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!