शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में तीखी बिकवाली से फिसला अमेरिकी बाजार

तकनीकी शेयरों में जोरदार बिकवाली के कारण कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद नैस्डैक में पिछले 3 सालों में पहली लगातार तन 1% से अधिक की गिरावट आयी। उधर यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 144.23 अंक या 0.57% की कमजोरी के साथ 25,306.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.41 अंक या 1.39% की गिरावट के साथ 7,630.00 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.22 अंक या 0.58% फिसल कर 2,802.60 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.91% की तेजी के साथ 74.97 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!