शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक से पहले बाजार में सकारात्मक शुरुआत

आज होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

आज सभी क्षेत्रों के शेयर सूचकांक हरे निशान में खुले हैं, जिनमें धातू, पीएसयू बैंक और ऊर्जा शेयरों में सर्वाधिक बढ़त है। इससे पहले अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम करने को लेकर बातचीत शुरू होने की खबरों से अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूती आयी है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,606.58 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,643.87 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 74.09 अंक या 0.20% की मजबूती के साथ 37,680.68 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,356.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,359.80 पर खुल कर 22.25 अंक या 0.20% की तेजी के साथ 11,378.25 पर चल रहा है।
वहीं प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मॅंझोले बाजारों में वृद्धि दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.62% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.54% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.52% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.55% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के 50 में से 35 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 24 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!