शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट, तकनीकी शेयरों से नैस्डैक को सहारा

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट आयी।

ऊर्जा और औद्योगिक शेयरों में गिरावट ने ऐप्पल के प्रदर्शन के प्रभाव को कम कर दिया। वहीं फेडरल रिजर्व ने सितंबर में दरों में वृद्धि करने के संकेत दिये, जिसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। कल तकनीकी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से नैस्डैक कंपोजिट हरे निशान में बंद हुआ।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 81.37 अंक या 0.32% की कमजोरी के साथ 25,333.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 35.49 अंक या 0.46% की तेजी के साथ 7,707.29 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.93 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 2,813.36 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम बिलकुल सपाट 74.25 डॉलर प्रति पर ही बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!