शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोर शुरुआत, पीएसयू बैंक और ऑटो शेयरों में गिरावट

पीएसयू बैंक और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

एसबीआई, सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आंध्र बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में गिरावट से निफ्टी पीएसयू बैंक 1% नीचे है। वहीं वैश्विक बाजारों से भी बाजार को नकारात्मक रुझान मिले हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,521.62 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,529.69 पर खुल कर 9.35 बजे के करीब 190.50 अंक या 0.51% की कमजोरी के साथ 37,331.12 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,346.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,328.90 पर खुल कर 32.25 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 11,313.95 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी गिरावट दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.32% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.23% की कमजोरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.35% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.36% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 50 में से 16 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 8 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख