शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक और एसऐंडपी में वृद्धि, डॉव जोंस में हल्की गिरावट

ऐप्पल के शेयर में रिकॉर्ड तेजी से नैस्डैक और एसऐंडपी में वृद्धि दर्ज की गयी।

गुरुवार को ऐप्पल का शेयर करीब 3% चढ़ा, जिससे कंपनी की बाजार पूँजी 1 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुँच गयी। कल एसऐंडपी के 11 में से 7 सेक्टर मजबूती के साथ बंद हुए, जिनमें तकनीकी शेयरों में 1.4% की वृद्धि हुई।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 7.66 अंक या 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 25,326.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 95.39 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 7,802.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.86 अंक या 0.49% की मजबूती के साथ 2,827.22 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.44% की मजबूती के साथ 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!