शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवे हफ्ते चढ़े डॉव जोंस और एसऐंडपी 500

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में लगातार पाँचवे सप्ताह मजबूती दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान आये कंपनियों के बेहतर नतीजों ने रोजगार रिपोर्ट और व्यापार विवाद के प्रभाव को कम किया। कल भी अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 136.42 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 25,462.58 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9.33 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 7,812.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.13 अंक या 0.46% की वृद्धि के साथ 2,840.35 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.33% की गिरावट के साथ 73.21 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख