शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 11,400 के पार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। निफ्टी ने पहली बार 11,400 के आँकड़े को पार कर लिया है।

बाजार में सभी सूचकांक हरे निशान में हैं, जबकि छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी बढ़त दिख रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,556.16 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,714.70 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 216.12 अंक या 0.58% की मजबूती के साथ 37,772.28 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,360.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,401.50 पर खुल कर 61.25 अंक या 0.54% की वृद्धि के साथ 11,422.05 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.79% की बढ़ोतरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.61% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.76% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 47 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 29 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!