शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत वैश्विक रुझानों से चढ़ा शेयर बाजार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और बैंक शेयरों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती दर्ज की गयी।

आज सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़े। डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती के साथ ही दूरसंचार, वित्त और धातू शेयरों में भी वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं एफएमसीजी, हेल्थकेयर और उपयोगिता शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा छोटे-मँझोले सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,556.16 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,714.70 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,805.25 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 135.73 अंक या 0.36% की मजबूती के साथ 37,691.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,360.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,401.50 पर खुल कर 26.30 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 11,387.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,427.65 और निचला स्तर 11,370.60 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.21% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.39% ऊपर चढ़े।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 22 शेयरों में मजबूती और 28 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 3.86%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.36%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.33%, भारती एयरटेल में 3.07%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.72% और कोल इंडिया में 1.56% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 1.70%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.65%, सन फार्मा में 1.58%, टाटा मोटर्स में 1.57%, इंडसइंड बैंक में 1.05% और एशियन पेंट्स में 1.03% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख