शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑटो, आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी के बीच बाजार में मजबूती

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले।

वहीं रुपये में हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है, जबकि ऑटो, धातू आईटी और फार्मा शेयरों में मजबूती है। इससे पहले अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी गयी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,691.89 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,849.21 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 43.55 अंक या 0.12% की वृद्धि के साथ 37,735.44 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,387.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,423.15 पर खुल कर 15.35 अंक या 0.13% की वृद्धि के साथ 11,402.45 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की बढ़ोतरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.23% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.12% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 33 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 19 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!