शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 38,000 का आँकड़ा

गुरुवार को बाजार में मजबूत शुरुआत के बीच सेंसेक्स ने पहली बार 38,000 का आँकड़ा पार कर लिया है।

वहीं निफ्टी भी 11,500 के करीब है। सभी सूचकांक बढ़त के खुले हैं, जिनमें धातू, ऊर्जा और पीएसयू बैंकों में सर्वाधिक मजबूती है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,887.56 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,994.51 पर खुल कर 38,050.12 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 9.20 बजे के करीब यह 95.81 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 37,983.37 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,450.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,493.25 पर खुल कर 21.25 अंक या 0.19% की वृद्धि के साथ 11,471.25 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के अलावा छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.54% की बढ़ोतरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.49% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.64% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 28 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 19 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख