शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तुर्की में वित्तीय संकट से अमेरिकी बाजार में गिरावट

वैश्विक उथल-पुथल से तुर्की की मुद्रा लीरा डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गयी, जिसका अमेरिकी बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।

कल अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बैंक, वित्तीय और औद्योगिक शेयरों में कमजोरी का भी अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 196.09 अंक या 0.77% की गिरावट के साथ 25,313.14 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 52.67 अंक या 0.67% की कमजोरी के साथ 7,839.11 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.3 अंक या 0.71% की गिरावट के साथ 2,833.28 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!