शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तुर्की मुद्रा में गिरावट के कारण एशियाई बाजारों में भारी कमजोरी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

सभी प्रमुख एशियाई बाजारों के सूचकांकों में 1% से अधिक की गिरावट है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा तुर्की की कई वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है, जिससे देश की मुद्रा 'लीरा' में भारी गिरावट आयी है। लीरा में गिरावट से डॉलर, स्विस फ्रैंक और येन की माँग बढ़ गयी, जिसके कारण यूरो एक साल के निचले स्तर पर पहुँच गया है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.18 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 362.71 अंक या 1.63% की कमजोरी के साथ 21,934.47 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 411.18 अंक या 1.45% की कमजोरी के साथ 27,955.44 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.40% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.07% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.25% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.24% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!