शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 240 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बैंक शेयरों में गिरावट और कमजोर वैश्विक रुझानों से भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मक शुरुआत हुई है।

साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया भी 66 पैसे की कमजोरी के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,869.23 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,693.19 पर खुल कर 37,575.95 के निचले स्तर तक गिरा। 9.30 बजे के करीब यह 240.02 अंक या 0.63% की गिरावट के साथ 37,629.21 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,429.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,369.60 पर खुल कर 71.70 अंक या 0.63% की कमजोरी के साथ 11,357.80 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मॅंझोले बाजारों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.87% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.06% की कमजोरी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 1.05% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.54% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के 50 में से 15 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 08 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख