शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में कमजोरी से आईटी शेयरों में बढ़ोतरी

बाजार में गिरावट के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण आईटी शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है।

करीब 11.10 बजे बीएसई आईटी के 59 शेयरों में से 36 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। बीएसई आईटी 14,683.53 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 14,700.66 पर खुल कर इस समय 77.90 रुपये 0.53% की मजबूती के साथ 14,758.93 पर है। जबकि सेंसेक्स 211.73 अंक या 0.56% की गिरावट के साथ 37,657.50 पर है।
बीएसई आईटी पर इंटेंस टेक्नोलॉजीज में 6.21%, फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस में 4.61%, इन्फिनिट कम्प्यूटर में 3.59%, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में 3.16%, माइंडट्री में 2.99% और टेक महिंद्रा में 2.69% की तेजी दिख रही है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!