शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी हरियाली, निफ्टी 11,400 के ऊपर हुआ बंद

मंगलवार को रुपये के डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँचने के बावजूद बाजार में मजबूती आयी।

बाजार को बैंकिंग, फार्मा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा और आईटी शेयरों में बढ़ोतरी से सहारा मिला। आज रुपया 70 के आँकड़े तक गिरा, जबकि बाजार बंदी के समय यह 69.85 के करीब है। वहीं खुदरा महँगाई दर जुलाई में 9 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गयी, जिससे सरकार और आरबीआई को राहत मिलेगी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,644.90 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,749.59 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,932.40 अंकों के उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 207.10 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 37,852.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,355.75 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,381.70 पर खुल कर 79.35 अंक या 0.70% की बढ़ोतरी के साथ 11,435.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,452.45 और निचला स्तर 11,370.80 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.89% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.53% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.19% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.39% ऊपर चढ़े।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 30 शेयरों में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 18 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 6.91%, यस बैंक में 2.87%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.17%, ऐक्सिस बैंक में 2.15%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.00% और टाटा स्टील में 1.70% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 1.29%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.19%, अदाणी पोर्ट्स में 1.03%, भारती एयरटेल में 0.66%, एनटीपीसी में 0.47% और वेदांत में 0.44% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख