शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्वकालिक निचले स्तर पर खुला रुपया, बाजार में कमजोरी

तुर्की मुद्रा संकट के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर खुला है, जिससे बाजार में गिरावट आयी है।

रुपया, 70.19 प्रति डॉलर पर खुला। आज सर्वाधिक बिक्री धातू और बैंक शेयरों में देखने को मिल रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,852.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,796.01 पर खुल कर 37,644.97 के निचले स्तर तक गिरा। 9.25 बजे के करीब यह 129.31 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 37,722.69 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,435.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,397.15 पर खुल कर 44.50 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 11,390.60 पर चल रहा है।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मॅंझोले बाजारों में स्थिति थोड़ी बेहतर है। बीएसई मिडकैप में 0.12% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की बढ़त है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.12% की हल्की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.06% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के 50 में से 23 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 12 मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख