शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त उछाल, डॉव जोंस 396 अंक मजबूत

कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों और चीन-अमेरिका के बीच व्यापार बातचीत की संभावना से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार मजबूती आयी।

निवेशकों में आत्मविश्वास वापस आया, जिससे प्रतिशत के लिहाज से डॉव जोंस में पिछले चार महीनों की सबसे बड़ी बढ़त आयी। साथ ही कल यूरोपीयन बाजारों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 396.32 अंक या 1.58% की मजबूती के साथ 25,558.73 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32.40 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 7,806.52 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.32 अंक या 0.79% की वृद्धि के साथ 2,840.69 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.94% की बढ़ोतरी के साथ 71.43 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!