शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार पर सकारात्मक रुख से अमेरिकी बाजार में मजबूती

चीन के साथ व्यापार पर सकारात्मक रुख के बीच कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

खबर है कि अमेरिका और चीन की अपने व्यापार मुद्दों पर नवंबर तक बातचीत और समाधान करने की योजना है। उधर कल यूरोपीयन बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 110.59 अंक या 0.43% की मजबूती के साथ 25,669.32 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9.80 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 7,816.33 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.44 अंक या 0.33% की वृद्धि के साथ 2,850.13 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 71.83 डॉलर प्रति पर बंद हुए।
वहीं पूरे सप्ताह में डॉव जोंस में 1.4%, एसऐंडपी 500 में 0.6% की बढ़ोतरी हुई, जबकि नैस्डैक में 0.3% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!