शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी, 89 अंक चढ़ा डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। मगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में वृद्धि किये जाने की आलोचना से सूचकांक उच्च स्तरों पर जमे नहीं रह सके। उधर कल यूरोपीयन बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 89.37 अंक या 0.35% की मजबूती के साथ 25,758.69 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4.67 अंक या 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 7,821.01 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.92 अंक या 0.24% की वृद्धि के साथ 2,857.05 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 72.21 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!