शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में मजबूती से चढ़ा नैस्डैक, डॉव जोंस में गिरावट

बुधवार को तकनीकी शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक कंपोजिट में बढ़ोतरी हुई।

हालाँकि डॉव जोंस और एसऐंडपी लाल निशान में बंद हुए। साथ ही कच्चे तेल में मजबूती से ऊर्जा शेयरों में 1.2% की मजबूती आयी। जबकि तकनीकी शेयरों में 0.5% की बढ़ोतरी ने एसऐंडपी 500 में गिरावट को सीमित कर दिया।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 88.69 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 25,733.60 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.92 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 7,889.10 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.14 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 2,861.82 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.88% की बढ़ोतरी के साथ 74.78 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!