शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये आयात शुल्क से फिसला अमेरिकी बाजार

अमेरिका और चीन दोनों ने व्यापार विवाद को लेकर चल रही बातचीत के बावजूद एक-दूसरे के 16 अरब डॉलर के सामानों पर आयात शुल्क लगा दिया है।

इससे कल अमेरिकी और यूरोपीयन बाजारों में कमजोरी आयी। एसऐंडपी 500 में केवल तकनीकी सेक्टर हरे निशान में रहा। अमेरिकी बाजार में कल ऊर्जा सेक्टर में 0.5% और सामग्री में 0.7% की कमजोरी आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76.62 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 25,656.98 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.63 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 7,878.46 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.84 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 2,856.98 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.07% की गिरावट के साथ 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!