शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए नैस्डैक और एसऐंडपी 500

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए। 2018 में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तकनीकी कंपनियों ने कल भी बाजार को सहारा दिया। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती रही।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 133.37 अंक या 0.52% की बढ़त के साथ 25,790.35 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 67.51 अंक या 0.86% की बढ़त के साथ 7,945.98 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.71 अंक या 0.62% की मजबूती के साथ 2,874.69 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.44% की बढ़ोतरी के साथ 75.82 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!