शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार उछाल, निफ्टी ने पहली बार छुआ 11,700 का आँकड़ा

कारोबारी सप्ताह का पहला दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नये रिकॉर्ड स्तर तक चढ़े।

आज निफ्टी ने पहली बार 11,700 का आँकड़ा छुआ। बाजार को सकारात्मक वैश्विक रुझानों के अलावा बैंक, धातू, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में खरीदारी से काफी सहारा मिला। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,251.80 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,472.03 पर खुला और कारोबार के दौरान 38,736.88 अंकों के नये सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 442.31 अंक या 1.16% की बढ़त के साथ 38,694.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,557.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,605.85 पर खुल कर 134.85 अंक या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 11,691.95 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर भी 11,700.95 और निचला स्तर 11,595.60 का रहा।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.07% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.70% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.19% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.76% ऊपर चढ़ा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 47 शेयरों में मजबूती और 3 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 30 शेयरों में मजबूती और 1 शेयर में गिरावट आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 3.93%, पावर ग्रिड में 3.64%, आईसीआईसीआईसीआई बैंक में 2.97%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.65%, इन्फोसिस में 2.53% और यस बैंक में 2.26% की बढ़त आयी। गिरने वाले इकलौता शेयर सन फार्मा 1.25% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख