शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचे एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट

उत्तर अमेरिका में निशुल्क व्यापार के लिए यूएस-मेक्सिको के साथ कनाडा ने भी वार्ता शुरू कर दी है।

कनाडा की ओर से शीर्ष व्यापार वार्ताकार वाशिंगटन में बातचीत के लिए पहुँच गयी हैं। इससे कल अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी हुई और एसऐंडपी 500 तथा नैस्डैक लगातार तीसरे सत्र में नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे। दूसरी ओर यूरोपीयन बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.38 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 26,064.02 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.14 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 8,030.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.78 अंक या 0.03% की बेहद मामूली वृद्धि के साथ 2,897.52 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.34% की गिरावट के साथ 75.95 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!